चरण-चरण पर मोद मनाती,

ओ सरिते! तुम कहाँ चली?

उठती गिरती लहरें बलखाती,

ओ सरिते! तुम कहाँ चली?

किस प्रश्न का उत्तर पाने,

कहाँ चली शीतलता लाने?

भिगो-भिगोकर घाट-घाट को,

जाती हो अम्बर को बहलाने।

धरती को हर्षाती-हर्षाती,

ओ सरिते! तुम कहाँ चली?

चुपके-चुपके गाती-गाती,

ओ सरिते! तुम कहाँ चली?

आकाश यादव कृष्ण

© Akash Yadav ‘Krishn’.

सर्वाधिकार सुरक्षित।

@KaviAkashYadavKrishn