कवि -आकाश यादव 'कृष्ण'

हुंकार से अंगार से क्रांति सृजन संग्राम से

काव्य कवियों के रुधिर, झंझावात का उद्घोष है

तटस्थ चेतना धधक रही युगमहाशून्य निस्तल में

जो भारत के सम्मान हेतु ठान चुका है युगपरिवर्तन

उसके युग आह्वानों का सायुज्य जिसे स्वीकार नहीं—

वे भी जाने अनजाने में भारी अपराध अटल करते हैं

सारी सृष्टि की सर्वश्रेष्ठ भगवद्गीता उनसे कहती है

उस देश की जनता मरती है जो कवियों के साथ नहीं

© Akash Yadav ‘Krishn’.

सर्वाधिकार सुरक्षित।