शाश्वत प्रेम
प्रेम को समझना सरल नहीं
जो ना समझे वो विरले ही है ।
ज्योति पुंज है ये आशाओं का ,
पूरी ना हो तो ये प्रेम नहीं है ,
इस विचार का प्रेम से कोई भी
मेल नहीं है ,।
बाह्य प्रेम है क्षणभंगुर , अंतः तो शाश्वत होता है ।
आशाये पूरी ना होने से
क्या प्रेम कभी भी मरता है।
आकाश राज “अर्श”
