बड़े-बड़े मुद्दों को छोटा दिखलाते हैं ,
नेता जब भी आते हैं, नए वादे करके जाते हैं।
मतदान से पहले गर्दन वो झुकाते हैं,
गरीबों का मसीहा खुद को रॉबिन हुड् बताते हैं
बाद में देखो कैसे रौब वो दिखाते हैं ।
महंगाई, बेरोजगारी के मुद्दे तो उठाते हैं ,
लेकिन हल उनमें एक का ना पाते हैं ।
पर्यावरण की बात, ही क्या करना
ठेके पर पूरा जंगल वो कटवाते हैं , न
ेता जब भी आते हैं, नए वादे करके जाते हैं ||

