मकान
एक कमरे के मकान की अपनी एक कहानी ,
बड़े बड़े आलीशान बँगलो से लड़ते हुए
उसके दीवारो पे पड़ी कई निशानी है ।
उस मकान में माँ बाप की मुफ़लिसी और बच्चों की शैतानी है ,
छत से टपकता पानी है , फिर भी
भोर में उठ के पड़ोस वाली चाची के साथ
पानी के लिए तो लाइन तो लगानी है ।
बड़े घरों में रहने वालों को बस इतनी सी बात समझानी है ।
जो शिकायत है ज़िंदगी से उसे हँस के भूलो ,
एक ही तो ज़िंदगी है क्यों रोके बितानी है ।
मकान बनता नहीं ईंट -पथर और गारे से
मकान के लिये माँ बाप और दादी की कहानी है ।
बँगलों के बच्चे जिसे समझते कहानी ,
फटे जूते , टिफ़िन में सुखी रोटी , दवाई की आश
वो किसी मकान में रहने वाले बाप की है , ज़िंदगानी ।
एक कमरे के मकान की अपनी एक कहानी ।।
Akash Raj “ Aरsh”

