जंगल
जब बात जंगल की होती है तो हम क्या सोचते हैं; केवल कई तरह के पेड़ों का समूह जहां कुछ जानवर रह रहे हो जो केवल हमारे मनोरंजन का साधन है। लेकिन जंगल शब्द जितना छोटा है; इसका अर्थ या परिभाषा है उतनी ही गंभीर और विस्तृत है।
अगर गहराई से सोचो तो हम पाएंगे कि यह पृथ्वी तीन हिस्सों में बटी है -पानी की दुनिया,भौतिक संसाधनों की दुनिया जहां ज्यादातर मनुष्य रहते हैं और तीसरी जंगल की दुनिया। हम इसी जंगल की दुनिया की बात कर रहे हैं; जो केवल पेड़ों के समूह मात्रा नहीं। यह वहां रहने वाली जनजातियों से लेकर वहां पे जाने वाले बैक्टीरिया तक से मिलकर बनी दुनिया है।
इंसान की नई चीजों को जानने की ललक और उसके बाद उसमें बदलाव करने और काबू करने की होङ रही है , इसी कारण मनुष्य ने जंगल की दुनिया को जानने की कोशिश करते-करते अब काबू करने की कोशिश शुरू करदी है। इस कोशिश में विजय मिलती तो नहीं दिख रही ,हां लेकिन जंगल की दुनिया तबाह होती जरूर दिख रही। मनुष्य को समझना होगा कि जिस प्रकार सौरमंडल में सभी ग्रहों का महत्व है उसी तरह इस पृथ्वी पर मौजूद हर दुनिया एक दूसरे की पूरक है। किसी एक के हावी होने से सभ्यताएं खतरे में पड़ेगी ।
मानव में मानव होने का एक सबसे प्रधान गुण है -मानवता लेकिन वर्तमान परिप्रेक्ष्य में देखें तो जंगल की दुनिया के प्रति मनुष्य की बढ़ती उदासीनता को देखते हुए कहना होगा शायद मानवता को थोड़ी पशुता की आवश्यकता है।
मनुष्य की विभिन्न गतिविधियों से उजाड़ हुए वन मानव से यही कहते प्रतीत होते है -
मेरी खामोशी तुम्हारी तबाही का आगाज है ,
मेरी जली हुई लाश में अभी भी बहुत आग है ।
आकाश राज "अर्श"

