दीप
एक बार फिर हर बार की तरह दीवाली आयी है । दीपावली अहसास कराती थी की दूर होके भी तुम दूर नहीं थी । पास जलते दीप कीरोशनी में दिखती है तुम्हारी स्वर्णिम आभा ।और आज जब तुम नहीं हो तो ये जलते बुझते दीप याद दिलाते हैं ,हमारे रिश्ते की हमारी ।गलतफहमिया जो तेज हवाओं के थपेड़ो की तरह हमारे रिश्ते के दीप को बुझाने की कोशिश करती रही । दीप जो प्रेम के तेल से भरा था , बाती थी विश्वास की जो ख़त्म होती रही कभी मेरी ग़लतियों से कभी तुम्हारी । फिर भी वो दीप यूँ ही नहीं बुझा उसने सही तेज ठंडीहवाऐ ,समाज रूपी कीट जो उस प्रेमज्योति की तपिश में जलते रहे ।अंततः वो बुझा और छोड़ गया काली यादों के काले गहरे निशान।
वो दीप ,निशान , तेल सब कुछ आज भी वैसा ही है नहीं है तो वो बाती । बिना बाती के दीपक कभी नहीं जल सकता । फिर भी हरदिवाली मैं एक दीप जलाऊँगा क्योंकि उसकी रोशनी में हमेशा रहोगी मेरे साथ तुम।
Akash Raj “Aरsh”

