फैली है धर्म की आंधी हर तरफ, 
जो हो गए सब मुसलमा तो क्या ,
जो हो गए राम सबका मजहब तो क्या, 
जो बस गए दिल मे सबके ईशा तो क्या, 
जो बन गए सब भाई तो क्या.,
मिट जाएगा नफरतों का गुबार क्या ,
कहीं माँ की लाश से पहले नहीं बठेंगी दौलत क्या, 
औरते नहीं लूटी जाएंगी जायदाद की तरह क्या, 
नहीं होगा सियासत पे दंगा अब क्या, 
चलो छोड़ो जिहादो की दुनिया,  जो दुनिया नहीं 
तो मजहब रहेगा क्या ?
                        आकाश राज "अर्श "