पीड़ा जब जब आती है , तब राम राम ही जपना है ।
पुष्प मिले तो भूल गये सब , केवल अब रस चुनना है।
देखा कंटक याद आ गया सब , अब राम नाम ही जपना है ।
राम ना रहे कलियुग है अब , ये कह के आगे बड़ना है ।
अपना दुःख अपनी पीड़ा सर्वोपरि ही रखना है ।
जन्म लिया जब धरती पर तो भूल के बस सब
सुख ही सुख में रहना है ।
छोड़ गया जब धरती तब , फिर राम राम ही कहना है ।
दुनिया को धूर्त औ कपटी कह के , धन संग्रह में पड़ना है।
काम ना संग्रह जब ये तो राम राम ही रटना है।
ज्ञान बाँट के दुनिया में ख़ुद ही अज्ञानी रहना है ।
अपना दुःख अपनी पीड़ा सर्वोपरि ही रखना है ।
