Kavishala
Contests
Plus
Log in / Sign up
Home
Profile
Home
Profile
Poetry
2 min read
627.8K reads
आज का प्रेम
Akash Raj “Aरsh”
Oct 1, 2023
Share as image
Download
आज का प्रेम
वासना का मंदिर
प्रेमी देह का पुजारी
सम्भोग पूजा विधि l
व्यक्ति सोच नहीं पा रहा
देह के पार,
जहाँ है अलौकिक सुख,
अद्भुत शांति जो मन और तन
दोनों को शांत कर दे l
मर्मस्पर्शी प्रेम में कब सम्भोग
प्रधान हो जाता है,
पता ही नहीं चलता l
क्यूंकि प्रेम अब पूँजी नहीं,
अब प्रेम पूँजी पर निर्भर है |
एक प्रेम ही था जो केवल पूँजीपतियों
का नहीं था,
सब का था l
प्रेमिका-प्रेमी का मिलन तभी होगा
जब वो संबंधों में पूंजी भी हो |
जिस प्रेम का आधार ही पूंजी हो
वो कैसे दुर्व्यसन से बच सकता है |
जो प्रेमिका पूजती थी पार्वती को
वो पूजती है अब केवल लक्ष्मी
लक्ष्मी के तो नारायण है.
नटखट नारायण ने तो सारी धरती से प्रेम किया |
शायद जड़ों में ही डाली गई धन की खाद
लौकिक सुख का पानी,
तो कैसे उसपे निस्वार्थ प्रेम के
फल खिलेंगे |
अब रोमियो किसी ऐसी जूलियट से
मिलेगा, जो पहले ही उसे प्यार की
शर्तें बताएगी, पहले सुखद भविष्य का वादा
फिर प्यार की कसमें खाएगी |
आकाश राज "अर्श "
love # money #care#
Join WhatsApp Community
Daily literature, poetry & stories
Gift the author
Read more
Earn more
Learn more
Write