ललित ईश प्रेम में मैं

रहस्यों में चकराया सा 

ढूंढ रहा हूँ कृष्ण को अपने 

मैं दुनिया में भरमाया सा 

मैं गूँथ रहा हूँ चौसर के 

छल की झूठी अट्हास 

मैं ढूंढ रहा हूँ द्रौपदियों के

तन से खींचा हुआ मांस 

मैं सह रहा हूँ चुप्पियाँ 

तरकश के पैने तीरों की 

और सुन रहा हूँ गालियाँ 

जबान वाले वीरों की 

मैं ढूंढ रहा हूँ रण  पथ 

अपने पग डगमगाने को 

मैं ढूंढ रहा हूँ कृष्ण को अपने 

मुझे नींद से जगाने को।