पहाड़ों की छोटी नदियाँ

छिपती है ऐसे जैसे

लड़की छिपाती है

छोटी छोटी माँगो में

प्रेमियों का सिंदूर

पर अक्सर मिट जाता है

या पलायन हो जाता है

उन छोटी-छोटी सभ्यताओं का

और प्रेमियों का भी

बचती है मात्र बस

एक सभ्यता एक प्रेमी

जो बसा था बड़ी नदी के पास