तुम छिप जाओ चाँद परे,
उनकी आवाजाही है।
वो देखेंगे बैठ सितारें,
तुम्हें देखना मनाही है।
ओट में छिप जाना तुम,
उनका पता लगाना तुम
खिले हो उनके नैन दो प्यारे
तुम्हें देनी मुझे गवाही है,
तुम छिप जाओ चाँद मिरे
उनकी आवाजाही है।
गर हाथ में उनके किताब हो कोई
यदि लगे तुम्हें वो खोई-खोई
नजदीक थोड़ा जाना तुम
नाम पता लगाना तुम
और आकर मुझसे कहना
कितना वो गहराई है!
छिप जाओ तुम चाँद परे
उनकी आवाजाही है।
जो संगीत वो कानो में बजाए
और थोड़ा होठों से भी गाए,
गीत सुनकर आना तुम
आकर मुझे रिझाना तुम।
अभी आवाज सभी भुलाई है,
टककर आना तुम्हें आँखे उनकी
क्या आकाश कह भर आयी है,
कह आना तुम चाँद मेरे
तुम्हें ये नाम मनाही है,
छिप जाना तुम चाँद मेरे
उनकी आवाजाही है।
