वो गई और मेरा सब कुछ ले गई
मैंने खुद को देखा,वो मेरा रूह तक ले गई।
अब फक़त क्यू कोई चाहे मुझको
वो इस घर की हरेक जरूरत ले गई।
ये साँसे,क्यू मुझको जिन्दा बतलाती हैं
वो मेरे जीने की हरेक वजह ले गई।
उसके पहलु से मेरी याद भी लौट कर आ गई
फिर वो ख़ाब क्या था जो वो अपने संग ले गई।
सुना हैं अब उसका शहर बहुत गुलजार रहता हैं
हो भी क्यू न,वो मेरा सब कुछ जो ले गई।।
#आकाशा
