अजब हादसा है, हर बार होता हैं

ये इश्क़, बड़ा बेकार होता हैं।क्या सितम हैं ये जानते हैं मगर

हर कोई मरने को तैयार होता हैं


इससेअच्छा तो तुम अपनी तन्हाइयों से वफ़ा कर लोये तुम्हारे हर लम्हें का पहरेदार होता हैं।


मैंमर जाऊ तो ये पूछना मुझसे

क्या कोई इतना भी बेकार होता हैं।


और वो, जो अब पहचानते भी नहीं हैं मुझको

बताते हैं हर लम्हा एक किरदार होता हैं।

#आकाशा