❤ आखरी मुलाकात ❤
हां एक आखरी मुलाकात करना चाहती हूं ;
तुमसे जो ना कहा वह सारी बात कहना चाहती हूं;
दिल के जज्बातों को दिल से बयां करना चाहती हूं;
हां एक आखरी मुलाकात करना चाहती हूं ! .
. .
तुझसे अनकहे जज्बात कहना चाहती हूं;
तुझे एक बार और समझाना चाहती हूं;
तुझे अपने अंदर उठे भंवर को दिखाना चाहती हूं;
हां एक आखरी मुलाकात करना चाहती हूं !
....
भूल बैठे जो यादें तूने, उन यादों को फिर से याद दिलाना चाहती हूं;
तुझे अपने टूटे दिल के टुकड़े दिखाना चाहती हूं;
कहा करते थे ना तुम बहुत प्यार करते हो मुझसे, उन बातों की असलियत दिखाना चाहती हूँ;
हां एक आखरी मुलाकात करना चाहती हूं ! . . .
.....
वादा किया था तूने कभी साथ ना छोड़ोगे तुम ,
उन झूठे वादों की सच्चाई दिखाना चाहती हूँ;
अपने बीच हुए सारे पलों को फिर से बटोरना चाहती हूं;
अपनी जिंदगी जारी रखने के लिए कुछ यादें समेटना चाहती हूं;
हां एक आखरी मुलाकात करना चाहती हूं !!
©AkankshaJha . .
#Spilled_Poet


