अरे , ऐसे कैसे बुरा कह दूं तुम्हें ;
मेरी शायरी को दर्द भी तो तुम्हें देते हो !
जो लोगों को पसंद आ जाए,
वह शेर भी तो तुम्हारे दिए हुए दर्द से ही मिलते हैं !
बहुत रातें गुजार ली थी मैंने आंखें बंद किए बिना ,
दिनभर यही सोचती थी आखिर क्यों ? और अब क्या ?
पर शुक्रगुजार होना चाहिए मुझे तुम्हारा,
तुम्हारे हिज्र का आलम कुछ यूं हुआ ;
हम मशहूर से हो गए अपनी गलियारों में !
सोचा था तेरे जाने के बाद के बाद ,
यूं ही जिंदगी खत्म हो जाएगी ;
पर तेरा जाना मेरी जिंदगी को नया आयाम दे गया !
हां दर्द तो आज भी उतना ही है,
पर फर्क सिर्फ इतना है कि ,
अब वह दर्द मुझ में नहीं , मेरे शब्दों में मिलेगा तुम्हें !!
©AkankshaJha
