बहकती हूं

मचलती हूं

लचकती हूं

महकती हूं

हां मैं वहीं हूं जो,

रातों में तेरी अंगड़ाइयों तले,

करवटें बदलती हूं।

उस दिन जो गए

तुम मुझे छोड़

आज भी तेरे लिए,

तड़पती हूं

तरसती हूं।

हां मैं वहीं हूं जो,

तेरे नाम से

सिमटती हूं

सिसकती हूं।

हां मैं वहीं हूं।