कई महीने बीत गए हैं
मैंने कुछ पढ़ा नहीं है
मैंने कुछ लिखा नहीं है
मैने कुछ कहा नहीं है
मैंने कुछ सुना नहीं है
मैंने कुछ गुना नहीं है
मैंने कुछ चुना नहीं है।
कई महीने बीत गए हैं
मैं शायद मर चुकी हूँ
इक दौर से गुज़र चुकी हूँ
सच से मुकर चुकी हूँ
कई महीने बीत गए हैं
मैं मुझ-सी नहीं रही हूँ।

