मैं समय से आगे चलना चाहता हूं

सूर्य से पूर्व उदय होना चाहता हूं,

पर्वतों में राह तो बहुतों ने बनाई

मैं सामने का छोर बनना चाहता हूं।


मेरे अपने है मेरे आस पास

मैं तुम्हें भी अपना बनाना चाहता हूं,

मेरा घर बांट लो आपस में

मैं तुम सभी में बंट जाना चाहता हूं।


बड़ी बातें वालों का देख रहा हाल

मैं सूक्ति हो जाना चाहता हूं,

बहुत कुछ है जो आकर्षित करता है,

मैं चैन का एक पल बन जाना चाहता हूं।


चलो, चलो, बस चलते रहो

जो तै है उसी दिशा में चलते रहो,

मेरे पास ही आओगे , जान लो,

तुम आओ, मैं पूर्ण हो जाना चाहता हूं।


डा सत्येन्द्र पाल सिंह