मौसम कब बदल जाता है

पता नही चलता ,

लोग तो सुख और दुख में

मौसम पहचानते हैं।


मौसम का बदलना

स्वयं का बदलना का है,

लोग बेपरवाह हुए

पल पल बदलना जानते हैं।


तमाशा हो लेकिन दूसरे के घर

टूटे तो दूसरे का सर ,

आग लगा कर वह

आग को घोर पाप मानते हैं।


सभी के पास कोई कहानी है

सभी के लिए दूसरा अज्ञानी है,

सभी पर्दे में हैं पर दूसरों को दिखते हैं

अंदर के विष को अमृत बखानते हैं।


- डा सत्येन्द्र पाल सिंह