कभी दुख है कभी सुख है,

कभी प्रखर कभी क्लांत है,

कभी धरा कभी आकाश है ,

कभी कुछ , कभी कुछ है, यह मन है।


कभी रथ है, कभी सवार है

कभी प्रेम , कभी रार है ,

इसे मानो तो कभी जीत है

इसे मानो तो कभी हार है , ऐसा है मन ।


जीवन बस मन है पर मन कुछ और

एक महा मोहिनी का जोर ,

उसके होकर रहो, फिर भी अपना नही

उसका अपना रस अपना तौर है , यही है मन ।


मेरा , तुम्हारा , इसका और उसका

सभी का मन , भ्रम भर है ,

एक ऐसा राज सिंहासन ,

जिस पर कभी कोई बैठा नही क्योंकि वह मन है।


- डा सत्येन्द्र पाल सिंह