आवश्यक नहीं कि कोई नया सूरज निकले

कोई मेरा हाथ पकड़े और नई जगह ले आये

किसी पेड़ पर नई कोपलें फूटने की ऋतु आ जाये

मन के संकल्प से ही बदल जायेगा जीवन ।


हाथों में लकीरें कभी देखी नहीं

किसी पर्वत को साथी कभी बनाया नहीं

अपनों के बीच अपनों की तरह ही रहा

प्रेम से प्रेम में महकते हुए एक महक बन जायेगा जीवन।


- डा सत्येन्द्र पाल सिंह