पिता पेड़ के जड़ो जैसा होता है।
जिसके दम पर मनुष्य खड़ा होता है।।
मनुष्य का आचरण, पिता का स्वभाव दर्शाता है,
कोई कितना भी खास होता है,
विपत्ति पड़ने पर पिता ही पास होता है।।
पिता नदी में नाव होता है।
लहरे कितनी भी रास्ते रोके,
पिता पार कर देता है।।
पिता सोते हुए भी, बच्चो का भला सोचता है।
बरसात से पहले, बच्चो के लिए छत खोजता है,
मुश्किलो मे भी,हंस कर घर जाता है,
बच्चो को लड़खड़ाता देख कर डर जाता है।।
पिता पेड़ के जड़ो जैसा होता है।
जिसके दम पर मनुष्य खड़ा होता है।।
अजीत कुमार सिंह
