तुम कर लो अपनी अपनी मनमानी,
हर जुल्म की सीमा पार करो,
हम ये भी सह लेन्गे चुपचाप,
पर हमने कभी भी कुछ भी कहा नहीं,

ये इमारत ये महले ये आशियाने,
हमने ही तो बनाये है,
फिर भी सोते है हम निराश्रित होकर,
पर हमने कभी भी कुछ भी कहा नहीं,

गुलामी की जंग लगी जंजीरो मे,
क्या फिर जकड़ना चाहते हो,
दिखा कर दो रोटी का लालच,
क्या हुकूमत करना चाहते हो,

पर याद रखों एक दिन,
तुम भी वहां जाओगे,
जो बिता दिए ये चार दिन,
छल कपट और बेईमानी मे,
यहा तो सबसे आगे हो,
पर वहा हमी को पाओगे,
फिर तोल बराबर का होगा,
फिर मोल बराबर होगा।।


अजीत कुमार सिंह