कब तक रहूं अब दूर एक दीदार को बैठा हूं 
मत रोको मुझे सावन के बादल की तरह तुमसे मिलने आया हूं 

एक बार फिर से कह दो तुम मुझे भी इश्क़ हुआ है 
इस सावन में हज़ारों खुशिया तुम्हारे दामन में भरने आया हूं 

दुनिया वाले चाहे आबारा कहें या फिर दीवाना,
इस सावन में बादल की तरह घुमड घुमड तुम पर प्रेम बरसाने आया हूं 

अपनी बांहों में भार कर धुन कुछ ऐसी छाई है
सावन की बूँदों की तरह तेरे तन से लिपटने आया हूं 


तुम ठहरी हो इत्तफाक से मेरे अन्तर मन में,
इस सावन में अपने ख्यालों में तुम्हें डुबोने आया हूं।

जिताने भी हो रूप तुम्हारे सारे मुझे दिखला देना,
इस सावन में बूँदों की तरह तुम्हारी प्यास बुझाने आया हूं।

तुम करो अगर वादा उम्र भर साथ निभाने का,
इस सावन में मैं तुम्हारे सारे ग़म बहाने आया हूं