तेरे मेरे दरमिया ये मीलों लम्बी दूरिया
तन्हाहियो में बड़ा बेकरार करती हैं
तुझे भूलने की कोशिश करू तो दिल तेरी खता पूछता हैं
तेरी बातें तेरे ही फसाने अब रहते हैं मेरी ज़ुबान पर
तेरी एक धुधली सी तस्वीर बनती है और मैं उसमें खो जाता हूं कुछ यादों के साथ
तेरे मेरे दरमियां ये मीलों लम्बी तन्हाइयां
मिले कभी तेरा साथ तो पकड़ कर तेरा हाथ महसूस करना मेरे दर्द को जब हाथ में हो हाथ
जब हो मेरे हाथो में तुम्हारा हाथ तो अपने सारे गम आंखो में रख लेना
वादा है सारे गम समेट लूंगा।
ये तेरे मेरे दरमियाँ बेसब्र मीलों लम्बी बेकरारियां
जब मिलेंगे तो वादा है कभी नही होंगी हमारे बीच ये दूरियां
हर ख्याब पूरा करूंगा ये इरादा है, हर पल दूंगा खुशियों के अश्क ये वादा है
मेरा तुम्हे याद करना और तुम्हारा जबाव न देना
मेरी बेचैनियो को बड़ा जाना और एक तपिश भरे मौसम में जैसे एक ठंडी हवा के झोके की तरह तुम्हारा याद आ जाना
तेरे मेरे दरमियां ये मीलों लम्बी मजबूरियां
ऐसा पल नही जब याद नही आते
न जाने क्यों इस जहन से नही जाते
हर पहर तेरी ही यादों का पहरा है
न जाने क्यों दरिया ना उम्मीदी का गहरा है
पता है कि तुम से मिलना न होगा कभी
तुम्हरा ख्यायलातो में आ जाना ही हकीकत में सुनहरा सा लगता है।
ये तेरे मेरे दरमियां मिलों लम्बी दूरियां
#ajaynswami


