लुट गए l उसकी सोख अदा पर वो बड़े बड़े बादशाह थे,
हुए विदा बड़े बेआबारू होकर हम कहाँ के शहंशाह थे।

जाने कितनों ने मतला मकता मिलाकर शेर लिख डाले,
बे-पर्दा हुए वो लोग जो उसकी दरे-ख्वाब-गाह थे।

कितनी ही हस्तियों की कहानियां धुआं धुंआ हुई थी,
एक नाज़-ओ-अदा के लिए बने कितने ही कत्ल-गाह थे।

उसकी क़यामत में भी कायनात कुछ ऐसी थी,
दीदार-ए-हुस्न के लिए खड़े बड़े-बड़े मस्तान-शाह थे।

तूफ़ान में डूब रही कश्तियों में कहाँ कोई किसी के साथ था,
उसके पैरों के नीचे गलीचे बिछाने के लिए कितने खैर-ख्वाह थे।

काजल की कोठारी में किस किस के तन काले थे,
भाला पर्दा उठाता कौन कहाँ उसके चश्म-दीद-गवाह थे।

और मेरे ज़ज्बात तो उस वक्त मुर्दा हुए थे 
जब पता चला उसकी ख़्वाहिश में आलम-पनाह थे।