जब मैं पास था तो क़दर न थी... अब उसे बस मेरी ख़बर है,
खुद अपने हाथों गँवा कर मुझे... वो ढूँढता दर-ब-दर है।
वही शख्स जो कभी, मुझसे निगाहें चुराता था...
सुना है आज-कल, उसकी मुझ पर ही नज़र है।
जला के मेरे ख्वाबों का आशियाना, वो खुश था बहुत...
अब राख कुरेदता है, पूछता है कहाँ मेरा घर है?
मैं तो कब का निकल गया, उसके झूठे वादों से आगे...
वो समझा ही नहीं कि ये, मेरी वापसी का नहीं सफ़र है।
संभल जा 'अजय', अब पिघलना मत उसके आँसू देखकर...
ये वही है जिसने कहा था, "तू मेरे लिए अब ज़हर है।"
