सूरज की पहली लालिमा जब धरा के लिए प्रस्फुटित हुईl
वह सूरज से ज्यादा "सुबह की पहली किरण" मशहूर हुईll
अंधेरे से सहमी धरा को वो साहस बांधने खुद धरा पर आईl
वो सूरज से जुदा हो "सुबह की पहली किरण" बन आईll
किसी की तन्हाई भरी रातों पर, अंधेरे से सहमे टाबर पर।
कहीं चकोर के रोदन पर तो किसी फूल के मुरझाने पर।।
किसी के टूटे हृदय पर तो किसी के ख्वाब की जंजीर पर।
यह एक विराम था "सुबह की पहली किरण" का प्रहार था।।

