मैं सुप्रभात कहूं, तुम गुड मार्निंग

कह देना,

मैं शुभरात्रि कहूं, तुम गुड नाइट कह देना। 


हां, मेरी हर हां में हां मत कहना,

और कुछ ना में भी हां कह देना।


जब मैं रोऊँ तब तुम सिर सहला देना,

जब उदास होऊं तब तुम हंसा देना।


तुम्हारी सब शरारतें सिर माथे पर,

बस कभी कभी मेरी बदमासी भी बर्दास्त कर लेना।


कभी रूठ जाना तो कभी मना लेना,

बस तुम जैसी हो तुम वैसी ही रहना।