निकल गयी है आफ़िस को, मॉडर्न यशोदा मैया ! फ्रिज मे से बटर चुराए - प्यारे कृष्ण कन्हैया !1! लेट नाइट लौट के आए मीटिंग से बाबा नंद ! तब तक सो चुके थे, खा पी के बाल मुकुंद !2! वर्किंग यशोदा से माँगते, टाइम नंद के लाल ! नोट सौ का पकड़ा के - चल दी अपनी चाल !3! पिज़्ज़ा बर्गर पास्ता इन्स्टेंट नूडल का संजोग ! कहाँ मिलेगा कान्हा को, दिस डे - छप्पन भोग !4! न गौधूली बेरा देखी न देखे बछडे, न गैया ! न देखा पेड़ कदंब का, न देखी जमुना मैया !4! घर के बाहर ख़तरा है, जाएँ तो जाएँ किधर ! टीवी पर ही मस्त हैं अपने मुरलीधर !5!     अजय चंदेल