ये बोली आके, पिता से उसके, नज़र उठा के, तनय की माता || बहुत है अच्छी, तुम्हारी लड़की, पढ़ी लिखी है, कमा रही है | है नाक लंबी, औ नक्श अच्छा, बड़ी हैं आँखें, औ कद है ऊँचा || है संस्कारी, ये लड़की प्यारी, कमी नही है , कोई भी इसमे || मैं अपने सुत से, मगर जी कैसे, करा दूं शादी, कि रंग इसका - दबा हुआ है ||