हे गजानन...
आपने अपने जितना बडा पेट दे दिया है ,
खाने की क्षमता अब तो दूब की भी नही रही,
बुद्धि चूहे जैसी हो रही है !
एक मोदक सी सैलरी है,
जिससे सूंड जैसे लंबे लंबे बिल भर रहा हूं,
आपके नेत्रों जैसे छोटे छोटे इंक्रीमेंट मिलते हैं,
जरूरतें आपके कानों सी बडी बडी होती जा रही हैं
आपके मुख सा घर है जिसकी भूख ई.एम.आई से भरती ही नही,
हे प्रभु , आप इसी प्रकार मेरा संपूर्ण जीवन हैं !
अबके बरस कृपा करो,
हे गणपति बप्पा !
आपके दांए दांत सी तेज बुद्धि,
मोदक के थाल सी सैलरी,
आपके पेट जितना बडा घर,
चूहे जैसी ई.एम.आई,
अपनी सूंड सी मजबूत निरोगी काया,
अपने बांए दांत जैसे आधे बिल!
नेत्रों जैसी छोटी छोटी जरूरतें,
कानों जैसो बडे बडे इंक्रीमेंट,
कुल मिला कर सबको
रिद्ध सिद्धि समृद्धि भरा जीवन दो !
आपकी जय हो !