चहक चिरैया चहक चिरैया बोल कबूतर गुटर गुटर रिसोर्स सारे घिसे पिछैयां क्रेडिट लेवे मेनेजर ।। बाप मरे न छुट्टी देवे, बैल सा देखे टुकर टुकर, फॉरिन का खुद टिरिप बनावे, महीना भर घूमे खुद कंजर । चहक चिरैया चहक चिरैया बोल कबूतर गुटर गुटर ।। मूंगफली न फूटे इनसे, काम दिखावें पचहत्तर , मैंने मैंने मैं मैं बोलें फुदक फुदक के इधर उधर । रिसोर्स सारे घिसे पिछैयां क्रेडिट लेवे मेनेजर ।। अप्रेजल में दम फूले है, सांस न अंदर न बाहर, किशमिश और बादाम दिखावें, और खाबे देवें लूघर । चहक चिरैया चहक चिरैया बोल कबूतर गुटर गुटर । छुट्टी के दिन काम करावें, रह न जाए कोई कसर , ऊपर से पैंतीस मंगावे, नीचे देवें दस डॉलर । रिसोर्स सारे घिसे पिछैयां क्रेडिट लेवे मेनेजर ।।