राष्ट्र का नेता कैसा हो?'s image
709K

राष्ट्र का नेता कैसा हो?

राष्ट्र का नेता कैसा हो?
जो रहें लिप्त घोटालों  में,
जिनके चित बसे सवालों में,
जिह्वा नित रसे बवालों में,
दंगा झगड़ों का क्रेता हो?
क्या राष्ट्र का नेता ऐसा हो?
 
राष्ट्र का नेता कैसा हो?
जन गण का जिसको ध्यान नहीं,
दुख दीनों का संज्ञान नहीं,
निज थाती का अभिज्ञान नहीं,
अज्ञान हृदय में सेता हो,
क्या राष्ट्र का नेता ऐसा हो?
 
राष्ट्र का नेता कैसा हो?
जो अनसुनी करे फरियादें ,
करता रहे बस खाली वादें ,
हो  नियत नेक ना इरादे ,
कि फ़कत मात्र अभिनेता हो,
क्या राष्ट्र का नेता ऐसा हो?
 
राष्ट्र का नेता कैसा हो?
निज  परिवार की हीं सोचे,
जन के तन मन धन को नोंचे,
रचते रहे  नित नए धोखे,
Read More! Earn More! Learn More!