रास्ते के पत्थरों के रोकने से कब रुका ठोकरें खा कर गिरा,गिर कर उठा,फिर चल पड़ा मंज़िलों का दूर तक नामो निशां कोई न था मैं सराबों का सफर तय उम्र भर करता रहा सोच का जब दायरा उसने किया थोड़ा वसीअ तब कहीं मफ़हूम मेरे शेर का उस पर खुला दौलते विजदान खातिर ज़ेहन को बेदार कर जाविया दिल का बदल ले ज़िन्दगी हो खुशनुमा ज़ेहन में अल्फ़ाज़ फिर से रक्स हैं करने लगे फिक्र की गहराइयों में फिर अजय खोने लगा विजदान अंतर्दृष्टि