शहर वीरान है
सड़कें और गालियां सुनसान हैं
लोगों में खौफ़ का आलम है।
अट्टालिकाओं में रहने वालें
पूंजीपतियों में वायरस का खौफ़ है
तो सड़कों पर भटकने वाले
मेहनतकश मजदूरों में भूखे मरने का खौफ़ है।
पर,
खौफ़ का आलम है दोनों में।
यूं तो रोज मरते हैं
कइयों मेहनतकश मजदूर
सड़कों पर भूखे पेट।
किसको है??
इन मेहनतकश मजदूरों की परवाह।
कौन??
सुध लेने को बैठा है
इन मेहनतकश मजदूरों की।
आज भी मरते हैं
कल भी मरते थे
और आगे भी न जाने
कब तक?
यूं ही मरते रहेंगें भूखे पेट।
ये मेहनकश मजदूर सदियों से
होते रहें हैं शोषित व उपेक्षित
और मसल दी जाती रही है
इनकी आवाजें, इनकी मांगें
पूंजीपतियों और राजनेताओं के जूते तले।
बनते रहें हैं सिर्फ वोट बैंक ये राजनेताओं के
और जलते रहें हैं इनके खून सदैव
पूंजीपतियों के कारखानों में ।
फिर भी
ये बने हुए हैं भोले-भाले
मान बैठे हैं इन सबको अपनी नियति
ये नहीं उठाते अपनी आवाजें सड़कों पर
क्योंकि सदियों से पीया है इनका रक्त
रक्त पिपासु पूंजीपतियों एवं राजनेताओं ने।
सुन ऐ देश के भाग्य-विधाता मेहनतकश मजदूर
अब भी तुम्हारा कुछ नहीं बिगड़ा है
आवाज उठा, अपना हक़ मांग इस जग के ठीकेदारों से
तुझे तेरा हक़ मिलना ही चाहिए
विश्वास रख स्वयं पर, आस मत हार
संघर्ष कर, लाल क्रांति ला
और छीन ले अपनी अधिकार
अपनी आजादी ।

