आज मैंने फिर देखा...

उस तंग छोटी-सी बस्ती में,


जिसे साहब लोग 'स्लम' कहते --

बहती हुई जल की मैली व अविरल धारा,


जिसे पीते हैं;

उस बस्ती के कुछ लाचार और बेबस

बच्चे-बूढ़ें और औरतें।


पर...

उन्हें नहीं पता

यह अमृत नहीं,

जीवनदायनी नहीं,

दु:ख हरनी नहीं,

फिर भी पीते हैं।


साहब लोगों को कहां हैं,

इनकी फिक्र।


वो तो बेफिक्र रहते हैं,

अपने आलीशान बंगलों में।


आज मैंने फिर देखा...

दम तोड़ती लाचार व बेबस जिंदगियां।


शायद, अब उन्हें पता चला हो,

साहब की काली करतूतों।


पर, अब उन्हें क्या??

वो तो जी रहे हैं, गिन-गिन कर

बांकि अपनी जिंदगी।


आज मैंने फिर देखा...