लोग कहते हैं - रेप होते हैं यौवन अदा दिखाने के कारण,
तो नवजात शिशुओं के साथ क्यों हो जाता है रेप?
लोग कहते हैं - रेप होते हैं वेस्टर्न ड्रेसेस पहनने के कारण,
तो सलवार-कमीज और साड़ी पहने बदन से क्यों हो जाता है रेप?
लोग कहते हैं - रेप होते हैं देर रात में सुनसान सड़कों पर घूमने के कारण,
तो दिन के उजाले में भीड़ के बीच क्यों हो जाता है रेप?
लोग कहते हैं - रेप होते हैं असभ्य समाज के सड़क-छाप आवारा लोगों के कारण,
तो सभ्य समाज में अपने ही कजिन, चाचा, मामा, ससुर क्यों करते हैं रेप?
लोग कहते हैं - रेप होते हैं पैसों के कारण (लड़कियां खुद करवाती है ),
तो पेशे से डॉक्टर के साथ क्यों हो जाता है रेप?
लोग कहते हैं - रेप होते हैं अशिक्षा के कारण,
तो पढ़े- लिखे लोग क्यों करते हैं रेप?

