हमें जो भी मिला;
जहां से भी मिला;
बड़े प्रेम से मिला ।
प्यार भी और नफ़रत भी।
हमें प्यार में बेवफ़ाई
की पहचान नहीं ।
हमारे लिए प्यार सुकून है;
श्रद्धा है, इबादत है
विश्वास है, समर्पण है
परवाह है, गुदगुदी है
कोई तिज़ारत, जुआ
या दूकान नहीं।
हम पूरी धरती को
अपना घर समझते हैं;
हमारा घर सिर्फ़
हिंदुस्तान नहीं।
(*तिजारत- व्यापार, रोजगार)

