स्कूल के वो दिन बहुत याद आते हैं
दोस्तों के साथ बिताए पल बहुत याद आते हैं।
बहुत याद आती हैं , पहले घंटे से शुरू घबराहट
दूसरा घंटा लगते ही मिलती थी , थोड़ी राहत ।
पाठ्यक्रम के चौथे घंटे में इंटरवल का वो इंतजार बहुत याद आता है
इंटरवल के समय टिफिन को भूलकर दोस्तों के साथ व्यतीत किया गया समय बहुत याद आता है।
कक्षा के पाठ्यक्रम का वो आखिरी घंटा बहुत तड़पाता था
आखिरी घंटा का एक- एक मिनट काटना मुश्किल पड़ जाता था ।
स्कूल के वो दिन बहुत याद आते हैं
दोस्तों के साथ बिताए पल बहुत याद आते हैं।
- अजय सिंह यादव
