पहली बार उससे जब मेरी आंख लड़ी 
मेरे दिल की धड़कन में तेजी बढ़ी ।
अब ये मेरे दिल की धड़कन मुझे रोज सुनाई देती थी 
जब वह मेरे सामने से गुजरती थी ।
धीरे - धीरे ये दिल की धड़कन प्यार में बदल गई 
मेरी रातों की नींद को वो चुरा ले गई ।
अब तो प्यार का दौर चलने लगा 
मेरे और उसके बीच मुहब्बत ऊंचाइयां छूने लगा ।
अचानक किसी की नजर लग गई 
मेरे और उसके बीच की मुहब्बत की दीवार वहीं पर ढह गई ।
मेरे दिल की धड़कन में तेजी बढ़ी 
पहले बार उससे जब मेरी आंख लड़ी ।
               - अजय सिंह यादव