तू दिन है और रात भी।
तू चैन है और साँस भी।।
तू कोहिनूर सा रत्न है।
तू मेरे कई वर्षों का यत्न है।।
मत सोंच कैसे पाया है,मैंने तुझे।
खुशी इस बात की है , तू अपना मानती है ,मुझे।।
तुझे पाकर मैं धन्य सा हो गया।
ऐसा लगता है,जैसे मेरे जीवन का पुनः आरम्भ सा हो गया।।
आजा तुझे मैं ऐसे छिपा लूँ अपने प्यार में।
जैसे सूरज छिप जाता है बादलों की आड़ में।।।।।
- अजय सिंह यादव
