चल निकल मुसाफ़िर थकना नहीं
थक जाना फिर भी चलते रहना , रुकना नहीं
चाहे जितने मोड़ आए सिर्फ सीधे चलते रहना है
रूकावटे भी आयेगीं तुम्हे सिर्फ आगे बढ़ते रहना है
बढ़ चल मुसाफ़िर मंज़िल दूर नहीं
दृढ़ निश्चय अटल के अलावा कोई नूर नहीं
आगे बढ़ते बढ़ते हर बला टल जायेगी
मंज़िल को सामने देख खोई स्फूर्ति वापस आ जायेगी
बढ़ चल मुसाफ़िर मंज़िल दूर नहीं
दृढ़ निश्चय अटल के अलावा कोई नूर नहीं
चल निकल मुसाफ़िर थकना नहीं
थक जाना फिर भी चलते रहना , रुकना नहीं
- अजय सिंह यादव

