लोगों का नज़रिया भी देखा मैंने , नज़ाकत भी देखी।
समुद्र में उठती सुनामी की ताक़त भी देखी।
कुछ देर शांत सा हो गया, 
थोड़ी देर बाद उसी समुद्र में राहत भी देखी।
पश्चिम से आए मंजिल के मुसाफ़िर में आहट भी देखी।
दूर से चलकर आया था मुसाफ़िर , थक सा गया था।
मंज़िल के रास्ते में थोड़ी देर रुक सा गया था।
अचानक से पूर्व की बयार ने मुसाफ़िर के अंदर उत्तेजना भर दी।
मंजिल की राह को मुसाफ़िर के लिए सहज कर दी।
अब क्या था,मुसाफ़िर को उसकी मंजिल मिल गई।
ज़माने से बचकर मंजिल के मुसाफ़िरों को राह मिल गई। 
राह को बंद किए था, यह ज़माना।
क्योंकि उसको पसंद है, तुम्हारा हार जाना।
                     - अजय सिंह यादव