कभी इश्क़ तुम्हें हुआ , कभी इश्क़ हमें हुआ ।
इश्क़ करने में भी मतभेद हुआ ।।
जब इश्क़ तुम्हें हुआ , तब इश्क़ हमें नहीं हुआ ।
जब इश्क़ हमें हुआ , तब तुमने दूरियां बना लीं ।।
कभी इश्क़ तुम्हें हुआ , कभी इश्क़ हमें हुआ ।
इश्क़ करने में भी मतभेद हुआ ।।
इश्क़ की तुमने ही की थी , शुरुआत ।
तुम्हारी यादों में कटती है , अब पूरी रात ।।
अब तुम बिन अधूरा महसूस करता हूं ।
तुम्हें पाने की चाहत में रातों जागा करता हूं।। 
हमें उम्मीद है , तुम मेरे इश्क़ को समझोगी । 
अबकी तुम मेरी नहीं मेरे इश्क़ की दीवानी बनोगी ।।   
                           - अजय सिंह यादव