मैं अपने दिल से टूट सा गया था
खुद से रूठ सा गया था ।
बहुत रोया था खुद को आइने में देखकर
क्योंकि मैं अपनी जिंदगी की दौड़ से पीछे छूट सा गया था ।
अचानक पूर्व से ठण्डी बयार चली
मेरे दिल और दिमाग को थोड़ी शांति सी मिली।
मैंने सोंचा क्यूं न एक बार और कोशिश करते हैं
स्वयं को जिंदगी की दौड़ में और मजबूत करते हैं।
अबकी वाली दौड़ में पता नहीं चला कब जीत गया
क्योंकि मैं अपने हौंसले बुलंद कर सिर्फ दौड़ते ही गया।
- अजय सिंह यादव

