दुर्योधन का एक हठ महाभारत जैसा युद्ध करा देता है।
दुर्योधन के साथ साथ पूरे कुरू वंश नाश का करा देता है।।
अगर दुर्योधन का यही हठ छूट जाता ।
तो महाभारत जैसा युद्ध सदियों तक टाला जाता।।
न ही होता इतना नरसंहार।
होते एकजुट दोनों परिवार।।
अब क्या ही किया जा सकता है?
होनी को थोड़ी न रोका जा सकता है।।
लेकिन महाभारत का युद्ध एक बात समझा गया।
हठ का परिणाम विलक्षण है, यह महाभारत के युद्ध में देखा गया।।।
- अजय सिंह यादव

