देखकर अंधेरा डर जाते हैं,लोग।

हम तो आधी रात्रि में बीहड़ जंगल से भी निकले हुए हैं।।

डरते वही हैं, जिनके अंदर होता है, खोट।

हम तो श्वेत वस्त्र भी बिना दाग के पहने हुए हैं।।

नहीं हिलेगा मेरा अंतर्मन कभी।

क्योंकि हम इससे भी पतले रास्तों से निकले हुए हैं।।

खाली जाएंगे तुम्हारे वार सभी।

क्योंकि हम अपना आत्मविश्वास दृढ़,निश्चय एवम् अटल रखे हुए हैं।।

            - अजय सिंह यादव